Saturday, 18 October 2014

दो स्क्रीन वाला योटाफोन भारत में लॉन्च, आगे एलसीडी और पीछे ईपेपर डिस्प्ले

ड्यूल सिम, ड्यूल कैमरा और अब ड्यूल स्क्रीन... अगर आपका दिल फोन की एक स्क्रीन से नहीं भर रहा है तो योटाफोन का नया मोबाइल आपको पसंद आएगा।

यह पहला ऐसा फोन है जिसमें दोनों तरफ स्क्रीन है। एक तरफ सामान्य रंगीन स्क्रीन तो दूसरी तरफ ई बुक रीडर की तरह ब्लैक ऐंड वाइट। 23,499 रुपये वाले इस फोन को जंबो इलेक्ट्रॉनिक्स और फ्लिपकार्ट ला रहे हैं।


 
फ्लिपकार्ट पर यह शुक्रवार से मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें दूसरी तरफ की 4.3 इंच साइज वाली ई इंक वाली स्क्रीन हमेशा ऑन रहती है, लेकिन बेहद कम बैटरी खर्च करती है।

इसमें इलेक्ट्रॉनिक पेपर डिस्प्ले तकनीक इस्तेमाल होती है। एंड्रॉयड जेलीबीन पर चलने वाले इस फोन में आगे की तरफ 4.3 इंच एचडी डिस्प्ले, 1.7 गीगा हर्त्ज डुअल कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट मेमरी, 13 मेगापिक्सल रियर और एक मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा जैसे फीचर हैं।  

ऐपल ने उतारा दुनिया का सबसे पतला टैब आईपैड एयर 2

ऐपल ने गुरुवार को दो नए टैबलट आईपैड एयर 2 और आईपैड मिनी 3 लॉन्च किया। आईपैड एयर 2 दुनिया का सबसे पतला टैबलट है। कैलिफोर्निया में नए आईपैड की लॉन्चिंग की घोषणा करते हुए ऐपल के सीआई टिम कुक ने इस बात की जानकारी दी।

आईपैड एयर2 की मोटाई सिर्फ 6.1 मिमी और वजन 437 ग्राम है। यह आईपैड एयर से 18 प्रतिशत पतला है और इसके साथ ही यह दुनिया का सबसे पतला टैबलट बन गया है। हालांकि इसकी स्क्रीन साइज 9.7 इंच ही रहेगी। आईपैड एयर 2 के साथ ही ऐपल ने आईपैड मिनी 3 टैबलट को उतारने की भी घोषणा की। आईपैड मिनी 3 गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

आईपैड एयर 2 और आईपैड मिनी 3 में टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर होंगे जिससे यूजर्स इन डिवाइसेज को अपनी फिंगरप्रिंट से अनलॉक कर सकेगा। साथ ही इससे यूजर ऐपल पे के जरिए मोबाइल पेमेंट की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे।

IPAD-AIR2

आईपैड एयर 2 विशेष तौर पर डिजाइन की गई A8X चिप से लैस होगी जो आईपैड एयर के मुकाबले सीपीयू परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत और ग्राफिक परफॉर्मेंस को 2.5 गुना बेहतर बनाती है। इसके बावजूद भी यह 10 घंटे की बैटरी लाइफ देगा। साथ ही यह ज्यादा बेहतर कैमरा के साथ आएगा, इसमें 8 मेगापिक्सल आईसाइट कैमरा होगा। आईपैड एयर 2 में 802.11ac वाई-फाई के साथ ज्यादा बेहतर कनेक्टिविटी होगी जिसका कारण इसमें इस्तेमाल की गई मल्टिपल-इन-मल्टिपल-आउट (MIMO) टेक्नॉलजी होगी। इसमें हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए M8 मोशन को-प्रॉसेसर होगा जो ऐपल के आईफोन 5S, 6 और 6+ में भी मौजूद है।

आईपैड मिनी 3 में इसके पहले के मॉडल से तुलना करने पर एक ही महत्वपूर्ण बदलाव नजर आता है और वह है इसका टच आईडी फिंगरप्रिंट स्कैनर।



आईपैड एयर 2 वाई-फाई मॉडल्स के साथ भारत में 16जीबी वर्जन में 35900 रुपये, 64जीबी में 42900 रुपये और 128जीबी में 49900 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि आईपैड एयर 2 की कीमत वाई-फाई और सेल्युलर मॉडल्स के साथ 16जीबी के लिए 45900, 64जीबी के लिए 52900 और 128जीबी के लिए 59900 रुपये होगी।

आईपैड मिनी 3 के वाई-फाई मॉडल्स के लिए आपको 16जीबी के लिए 28900 रुपये, 64जीबी के लिए 35900 और 128जीबी के लिए 42900 रुपये कीमत अदा करनी होगी। जबकि आईपैड मिनी 3 वाई-फाई+सेल्युलर मॉडल्स के लिए 16जीबी 38900, 64जीबी 45900 और 128जीबी 52900 रुपये में उपलब्ध होगा।

ऐपल ने अपने डेस्कटॉप कंप्यूटर आईमैक (imac) विद रेटिना डिस्प्ले को भी उतारने की घोषणा की। आईमैक में 5120x2880 पिक्सल वाली 27 इंच की डिस्प्ले होगी। ऐपल ने इसे रेटिना 5k डिस्प्ले नाम दिया। यह अभी तक की सबसे ज्यादा घनी पिक्सल वाली डिस्प्ले है। साथ ही ऐपल ने आईओएस (ios) 8.1 ऐपल पे सपॉर्ट के साथ सोमवार से उपलब्ध कराने की घोषणा की। ऐपल की पहले से घोषित ऑपरेटिंग सिस्टम ओएस एक्स योशेमाइट आज (गुरुवार) से फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। ऐपल ने पिछले चार सालों में 225मिलियन (22.5 करोड़) आईपैड बेचने का दावा किया। 

पैनासोनिक T40 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5990 रुपए

पैनासोनिक T40 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत 5990 रुपए है।
पैनासोनिक T40 का कॉम्पिटिशन 6999 रुपए के मोटोरोला मोटो E, 5999 रुपए वाले आसुस ज़ेनफोन 4 और सेकंडों में बिक जाने वाले 5999 रुपए के श्याओमी रेडमी 1S से होगा।
 
ड्यूल-सिम सपॉर्ट करने वाला पैनासोनिक T40 ऐंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलता है। इसमें 480x800 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर और एक जीबी रैम है।

panasonic_t40 

पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल वाला कैमरा है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 8 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

बैटरी 1500mAh की है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, 3G, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ शामिल हैं। 117 ग्राम वजन वाले इस स्मार्टफोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 126x62.5x9 मिलीमीटर है। यह लाल, ग्रे और सफेद रंग में मिलेगा।
 

भारी डिस्काउंट पर पहले वाले मोटो G की बिक्री फिर से शुरू

मोटोरोला का पहले वाला मोटो G भारत में एक बार फिर से बिकने लगा है, वह भी भारी डिस्काउंट पर। फ्लिपकार्ट पर पहले वाला 8 जीबी मोटो G 8,999 रुपए में बिक रहा है। 16 जीबी मोटो G 9,999 रुपए में बिक रहा है।
Moto G 
मोटोरोला ने मोटो G का 16 जीबी वाला मॉडल 13999 रुपए में और 8 जीबी वाला मॉडल 12,499 रुपए में लॉन्च किया था। हालांकि नए मोटो G सेकंड जेनरेशन स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसका 16 जीबी वाला मॉडल 11999 रुपए और 8 जीबी वाला मॉडल 10,499 रुपए में बेचा जाने लगा था।

पहले वाला मोटो G ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसे ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट का अपडेट मिल चुका है। इसमें 720x1280 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 4.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसमें कॉर्निंग गरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर, एड्रिनो 305 जीपीयू और एक जीबी रैम है।
 
पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इंटरनल स्टोरेज में 8 जीबी और 16 जीबी के ऑप्शन हैं।
बैटरी 2070mAh है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, 3G, वाई-फाई, और ब्लूटूथ 4.0 शामिल हैं।
  

बेटी ने सेक्स से किया इनकार, तो दबिया से काट डाला

एक शख्स को सेक्स से इनकार करने पर अपनी बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि 45 साल का आरोपी शख्स रक्तू अपनी 19 साल की शादीशुदा बेटी के साथ सेक्स करना चाहता था। जब बेटी ने इससे इनकार किया, तो उसने दबिया (चारा काटने की मशीन) से मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी रक्तू ने 2 साल पहले अपनी पत्नी की भी हत्या की थी। यह वारदात मुजफ्फरपुर जिले के मुस्तफागंज गांव की है।

पति से बदला लेने के लिए बन गई गर्लफ्रेंड

फिल्मी अंदाज में एक युवती ने अन्य युवती होने का नाटक रचकर उसे छोड़ चुके अपने पति से फोन पर दोस्ती की और फिर उसे गिरफ्तार करवाया। 22 साल की इस युवती की करीब चार साल पहले दूर के एक रिश्तेदार अमित से शादी हुई थी और दोनों की दो बेटियां भी हैं।

शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अमित नेपाल में रह रहा था और वह उससे एवं उसके परिवार से सारे संपर्क तोड़ चुका था। यहां तक कि वह पत्नी का फोन भी नहीं उठाता था।

उसके बाद महिला ने एक रणनीति बनाई और वह खुद को एक अन्य लड़की बताकर दूसरे मोबाइल नंबर से उसे फोन करने लगी। वह पिछले 6 महीने से ऐसा कर रही थी। इस दौरान अमित (25) को जरा भी अहसास नहीं हुआ कि वह हकीकत में अपनी ही बीवी से बात कर रहा है।

बुधवार को अमित उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचा और उसने अपनी नई प्रेमिका को मिलने के लिए हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर बुलाया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला गुरुवार को हाजीपुर पहुंची और उसके साथ सादे वर्दी में पुलिसकर्मी भी थे। अमित इस जाल में फंस गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उस पर आईपीसी की धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। अमित को मुजफ्फरपुर लाया गया और जेल भेज दिया गया।

भारत दौरा बीच में छोड़ लौटेगी वेस्ट इंडीज की टीम

वेस्ट इंडीज की टीम भारत के दौरे के बाकी मैचों में नहीं खेलेगी। टीम तुरंत स्वदेश लौट जाएगी। वेस्ट इंडीज के दौरा बीच में छोड़ने बाद श्रीलंका अब भारत में पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज एक नवंबर से शुरू होगी।

वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच चल रहे वेतन विवाद को लेकर दौरा बीच में थोड़ने का फैसला किया गया। वेस्ट इंडीज बोर्ड ने फैसले की जानकारी बीसीसीआई को दी। वेस्ट इंडीज के कप्तान ड्वेन ब्रैवो ने धर्मशाला वनडे से पहले चेताया था कि इस मुद्दे पर फैसला लेने का समय आ गया है।

टीम के वापस जाने की स्थिति में बचा हुआ एक वनडे मैच, एक टी20 और टेस्ट सीरीज नहीं खेला जा सकेगा। इसके बाद बीसीसीआई ने श्रीलंका को यहां बुलाने का फैसला किया। इसके लिए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड से बात की गई और पांच मैचों की वनडे सीरीज पर सहमति बनी है। बीसीसीआई दौरे से बीच में हटने के वेस्ट इंडीज के फैसले से काफी नाराज है और कानूनी कार्रवाई करने की भी तैयारी में है।

सैलरी कॉन्ट्रैक्ट्स को लेकर कैरीबियाई खिलाड़ियों और बोर्ड व असोसिएशन के बीच लंबा विवाद चला आ रहा है। धर्मशाला वनडे में पूरी वेस्ट इंडीज टीम कप्तान ड्वेन ब्रैवो के साथ टॉस के लिए आई थी। ब्रैवो ने कहा कि सभी खिलाड़ी इसलिए उनके साथ खड़े हैं ताकि वे दिखा सकें कि वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड, वेस्ट इंडीज प्लेयर्स असोसिएशन और खिलाड़ियों के बीच चल रहे वेतन विवाद में सभी खिलाड़ी एकजुट हैं।