Saturday, 18 October 2014

भारी डिस्काउंट पर पहले वाले मोटो G की बिक्री फिर से शुरू

मोटोरोला का पहले वाला मोटो G भारत में एक बार फिर से बिकने लगा है, वह भी भारी डिस्काउंट पर। फ्लिपकार्ट पर पहले वाला 8 जीबी मोटो G 8,999 रुपए में बिक रहा है। 16 जीबी मोटो G 9,999 रुपए में बिक रहा है।
Moto G 
मोटोरोला ने मोटो G का 16 जीबी वाला मॉडल 13999 रुपए में और 8 जीबी वाला मॉडल 12,499 रुपए में लॉन्च किया था। हालांकि नए मोटो G सेकंड जेनरेशन स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसका 16 जीबी वाला मॉडल 11999 रुपए और 8 जीबी वाला मॉडल 10,499 रुपए में बेचा जाने लगा था।

पहले वाला मोटो G ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसे ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट का अपडेट मिल चुका है। इसमें 720x1280 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 4.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसमें कॉर्निंग गरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर, एड्रिनो 305 जीपीयू और एक जीबी रैम है।
 
पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इंटरनल स्टोरेज में 8 जीबी और 16 जीबी के ऑप्शन हैं।
बैटरी 2070mAh है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, 3G, वाई-फाई, और ब्लूटूथ 4.0 शामिल हैं।
  

No comments:

Post a Comment